
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शिक्षा के क्षेत्र में मुजफ्फरनगर जनपद के नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है। जनपद के एकमात्र राजकीय विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) कम्हेड़ा का चयन शासन के महत्वाकांक्षी ‘ड्रीम लैब प्रोजेक्ट’ के लिए किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह के विशेष और निरंतर प्रयासों के चलते इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट की स्वीकृति संस्थान को प्राप्त हुई है। इस सफलता में पूर्व डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर आशीष द्विवेदी और पटल सहायक अमित कुमार का भी सराहनीय योगदान रहा, जिनके सहयोग से कागजी और तकनीकी प्रक्रियाओं को समय से पूरा किया गया।
इस बड़ी उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) हरिकेश यादव ने प्रधानाचार्य डॉ. रणवीर सिंह और उनकी पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। डीआईओएस ने कहा कि ड्रीम लैब प्रोजेक्ट के आने से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक, विज्ञान और नवाचार (इनोवेशन) को करीब से समझने का मौका मिलेगा। यह लैब छात्रों के बौद्धिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।
यह तीन अन्य राजकीय विद्यालय रहेंगे अटै
प्रधानाचार्य डा. रणवीर सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इसका लाभ क्षेत्र के अन्य राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी मिलेगा। ड्रीम लैब प्रोजेक्ट के तहत जीआईसी कमहेड़ा के साथ जीआईसी जॉली, जीआईसी सिकंदरपुर और जीआईसी कासमपुर खोला को अटैच किया गया है। इन तीनों विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी प्रयोगात्मक और तकनीकी ज्ञान के लिए कमहेड़ा स्थित ड्रीम लैब की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इस व्यवस्था से क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर और इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
Post Views: 233












Total views : 391565