Select Language :

Home » एजुकेशन » कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर के सभी स्कूल-कालेजों में 10 अगस्त तक अवकाश

कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर के सभी स्कूल-कालेजों में 10 अगस्त तक अवकाश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में आगामी 3 अगस्त से 10 अगस्त तक के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) संदीप कुमार ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए संदीप कुमार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कांवड़ यात्रा की अवधि के दौरान जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा, राहत और सुरक्षा के मद्देनजर डिग्री कॉलेजों सहित सभी तकनीकी, निजी और सरकारी कॉलेजों में भी इस दौरान पूर्ण रूप से अवकाश रहेगा।
प्रशासन ने बताया  कि कांवड़ यात्रा के दौरान मुख्य मार्गों पर भारी भीड़ होने और कई रास्ते पूरी तरह बंद (रूट डायवर्जन) रहने के कारण स्कूली बच्चों, शिक्षकों और स्टाफ को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता। इसके साथ ही, स्कूलों में छुट्टी होने से शिवभक्त कांवड़ियों को भी अपनी यात्रा पूरी करने के लिए सुगम और सुरक्षित रास्ता मिल सकेगा। जिला प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेज संचालकों को चेताया है कि वे इस आदेश का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 6 0 4
Total views : 391565

Follow us on