Select Language :

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » राष्ट्रीय स्तर पर चमका मुजफ्फरनगर: पीएम सूर्य योजना में 100 शहरों की रूफटॉप सोलर ऊर्जा रैंकिंग में मिली जगह, लखनऊ देश का पहला जिला बना

राष्ट्रीय स्तर पर चमका मुजफ्फरनगर: पीएम सूर्य योजना में 100 शहरों की रूफटॉप सोलर ऊर्जा रैंकिंग में मिली जगह, लखनऊ देश का पहला जिला बना

राष्ट्रीय स्तर पर पर जारी  रैंकिंग में यूपी के 17 प्रमुख जिले शामिल
लोकपथ लाइव, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में एक ओर उपलब्धि हासिल की है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत रूफटॉप सोलर ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने के अभियान में प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के शीर्ष 100 जनपदों की सूची में अपने 17 जनपदों को शामिल कराया है। यह उपलब्धि न केवल प्रदेश में सौर ऊर्जा के तेजी से बढ़ते विस्तार को दर्शाती है, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में उत्तर प्रदेश की मजबूत प्रगति का भी प्रमाण है।

How to Make a News Portal

यूपी नेडा डायरेक्टर रविन्दर सिंह ने इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि इस सूची में राजधानी लखनऊ में 1,24,167 रूफटॉप सोलर संयंत्रों के स्थापना के साथ-साथ देश का नंबर-1 जनपद बनने का गौरव बरकरार रखा है। लखनऊ में बड़ी संख्या में घरों, द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाए जाने से यह उपलब्धि संभव हुई है। वहीं, वाराणसी ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए देश में 10वां स्थान प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में सौर ऊर्जा को लेकर चल रहे अभियान का सकारात्मक असर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसके अलावा कानपुर नगर 14वें स्थान पर पहुंचकर प्रदेश के औद्योगिक शहरों में हरित ऊर्जा अपनाने की दिशा में नई मिसाल पेश कर रहा है।

पीएम सूर्य योजना में यूपी की बड़ी भागीदारी
प्रदेश के 17 जनपदों का देश के शीर्ष 100 जिलों में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश में रूफटॉप सोलर को लेकर जागरूकता, सरकारी प्रोत्साहन और योजनाओं का प्रभाव तेजी से बढ़ा है। राज्य सरकार और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, विशेषकर प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना, के प्रभावी क्रियान्वयन से लाखों उपभोक्ता सौर ऊर्जा से जुड़ रहे हैं। रूफटॉप सोलर संयंत्रों के विस्तार से लोगों को बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत हो रही है, साथ ही अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने का अवसर भी मिल रहा है। इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है।

राष्ट्रीय रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के प्रमुख जनपद
देश में रूफटॉप सोलर ऊर्जा की जारी 100 शहरों की सूची में यूपी की राजधानी लखनऊ पहले पायदान पर है, जबकि वाराणसी 1,24,167 संयंत्र स्थापित करके दसवें, कानपुर नगर 43,289 के साथ 14वें, बरेली 28,315 संयंत्र के साथ 24वें, आगरा 26,375 सोलर के साथ 29वें और प्रयागराज 23,773 संयंत्र स्थापित करने के बाद 37वीं रैंकिंग हासिल कर गया है। इसके अलावा झांसी (18,354) 51वें, रायबरेली(17,532) 56वें, गोरखपुर (14,498) 70वें सहारनपुर (13,821) 73वें, मुजफ्फरनगर(13,464) 75वें, मेरठ (13,137) 78वें, बाराबंकी(3,126) 79वें, अलीगढ़ (12,925) 81वें, शाहजहांपुर (12,158) 86वें, सीतापुर (12,008) 88वें और उन्नाव (11,779) 90वें स्थान पर रहा है।

जनजागरूकता अभियान और सरल ऑनलाइन आवेदन का नतीजा
उत्तर प्रदेश लगातार देश में रूफटॉप सोलर स्थापना की रफ्तार बढ़ा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा जनजागरूकता अभियान, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाना, समयबद्ध स्वीकृति, डिस्कॉम और संबंधित एजेंसियों के बेहतर समन्वय तथा सब्सिडी वितरण की प्रभावी व्यवस्था ने इस अभियान को नई गति दी है। जिस गति से उत्तर प्रदेश में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित हो रहे हैं, उससे आने वाले समय में प्रदेश देश के स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। देश के शीर्ष 100 जनपदों में 17 जिलों की मौजूदगी और लखनऊ का लगातार नंबर-1 स्थान, इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उत्तर प्रदेश हरित ऊर्जा क्रांति का नेतृत्व कर रहा है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 6 0 4
Total views : 391565

Follow us on