Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » एमजी पब्लिक स्कूल में चमकी बहुमुखी प्रतिभाएं, द एसडी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन

एमजी पब्लिक स्कूल में चमकी बहुमुखी प्रतिभाएं, द एसडी पब्लिक स्कूल बना चैंपियन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल में विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय लाला हरबंस लाल गोयल की 104वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल मल्टी स्किल कॉम्पीटिशन का शुक्रवार को गरिमामय वातावरण में विधिवत समापन हो गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चन्द गोयल तथा एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल हेड राजेन्द्र पॉल, स्कोयो ऐप के संस्थापक एवं सीईओ सिद्धार्थ जिंदल तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट अजय अग्रवाल शामिल रहे, जिन्होंने सभी प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। इसके अलावा पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी सर्किल हेड राधेश्याम लाल दास और चार्टर्ड अकाउंटेंट अपूर्वा अग्रवाल ने भी अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागी छात्रों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन गुरुवार को इको फैशन फिएस्टा, लिटिल लेजेंड्स ड्रामा फेस्ट और कैरम क्वेस्ट जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गई थीं। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को भक्ति संगीत ‘भजन प्रतियोगिता’ और ‘विजन एक्स-न्यू स्टार्टअप लॉन्च’ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। भजन प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भारतीय संस्कृति की सुंदर छटा बिखेरी, जबकि स्टार्टअप लॉन्च प्रतियोगिता में युवाओं ने अपने इनोवेटिव बिजनेस आइडिया और उद्यमिता की सोच से निर्णायकों को खासा प्रभावित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सतीश चन्द गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा मिलता है।
विजेताओं की घोषणा इस प्रकार रही।
  • भजन प्रतियोगिता: जीडी गोयनका स्कूल ने प्रथम, एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल ने द्वितीय और दि एसडी पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
  • विजन एक्स-न्यू स्टार्टअप लॉन्च: एम.जी. वर्ल्ड विजन स्कूल प्रथम, जीसी पब्लिक स्कूल द्वितीय तथा होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल तृतीय स्थान पर रहा।
  • ओवरऑल चैंपियन: दो दिनों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर द एसडी पब्लिक स्कूल को ओवरऑल चैंपियन घोषित करते हुए विनर ट्रॉफी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर सीखने और नवाचार अपनाने की प्रेरणा दी और सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका दीपाली गोयल व रितु शर्मा ने किया, जिसमें विद्यालय परिवार का पूर्ण सहयोग रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 7 1 0 3
Total views : 390566

Follow us on