
लोकपथ लाइव, सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में चल रही स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया अभी भी जारी है। विश्वविद्यालय द्वारा दूसरी ओपन वरीयता सूची (मेरिट लिस्ट) के आधार पर दाखिले किए जाने के बाद भी कई स्नातक पाठ्यक्रमों में आधे से ज़्यादा सीटें खाली रह गई हैं। इन रिक्त सीटों पर प्रवेश का एक और मौका देने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को फिर से शुरू करा दिया गया है। छात्र-छात्राएं अब ‘समर्थ’ पोर्टल के माध्यम से सोमवार से आगामी 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के इस फैसले से उन छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत मिलेगी जो किन्हीं कारणों से पूर्व में पंजीकरण कराने से चूक गए थे।
Post Views: 175













Total views : 417306