Select Language :

Home » Uncategorized » श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स में ‘द मेमोरी क्लॉक’ की धूम

श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स में ‘द मेमोरी क्लॉक’ की धूम

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के फाइन आर्ट्स (ललित कला) संकाय द्वारा आयोजित फ्रेशर्स एवं फेयरवेल समारोह “द मेमोरी क्लॉक” उत्साह, उल्लास और भावुक कर देने वाले माहौल के बीच अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ। इस गरिमामयी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए सत्र के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का आत्मीय स्वागत करना और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक विदाई देना था।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. एस. सी. कुलश्रेष्ठ, ललित कला विभाग के निदेशक डॉ. मनोज धीमान, विभागाध्यक्ष मीनाक्षी काकरान तथा अतिथि प्रांजल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्रा निशु रानी की मधुर सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि डॉ. एस. सी. कुलश्रेष्ठ ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, रचनात्मकता और निरंतर उत्कृष्टता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मनोज धीमान ने भी छात्रों को शिक्षा के साथ कला-संस्कृति के क्षेत्र में परचम लहराने की सीख दी। कार्यक्रम का सफल संचालन विभागाध्यक्ष मीनाक्षी काकरान ने बेहद आकर्षक शैली में किया।

विदाई की बेला में भावुक हुए छात्र: समारोह का सबसे भावुक क्षण वह रहा जब अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने कॉलेज के सुनहरे दिनों और शिक्षकों के स्नेह को याद किया। अपने अनुभव साझा करते हुए कई छात्र भावुक हो उठे। इसके बाद सांस्कृतिक मंच पर पलक चौधरी, कृष्णा गोयल, स्नेहा शर्मा, कृतिका सिंह, अभिषेक और उदित त्यागी ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों पर ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं संगीत प्रस्तुतियों में भूमिका और तनु ने अपने मधुर कंठ से शमां बांध दिया। इसके साथ ही पहेली और मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

How to Make a News Portal
कार्यक्रम के अंत में निर्णायकों द्वारा परिणामों की घोषणा की गई। जिसमें उदित को मिस्टर फ्रेशर और वेदांशी को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं, अभिजीत एवं संगम को संयुक्त रूप से मिस्टर फेयरवेल तथा प्रेक्षा मित्तल एवं लाइबा को संयुक्त रूप से मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया। आयोजन को सफल बनाने में विभाग के शिक्षक रजनीकांत, डॉ. अनु, मयंक सैनी और मुक्ता सैनी का विशेष सहयोग रहा। सभी विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 7 4 6
Total views : 385340

Follow us on