Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में 15 बाल श्रमिक मुक्त, 31 अगस्त तक चलेगा अभियान

मुजफ्फरनगर में 15 बाल श्रमिक मुक्त, 31 अगस्त तक चलेगा अभियान

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  उत्तर प्रदेश सरकार के बाल श्रम मुक्त अभियान के अंतर्गत जनपद में बाल तस्करों और नियोक्ताओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशों के क्रम में शनिवार को संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न होटलों, ढाबों, फैक्ट्रियों और दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक अपराध इंदू सिद्धार्थ एवं सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह के मार्गदर्शन में चलाई गई इस मुहिम के दौरान कुल 15 बाल श्रमिकों को चिन्हित कर मुक्त कराया गया।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी शालू राणा एवं बालेश्वर सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने भोपा रोड, आर्य समाज रोड, रेलवे स्टेशन रोड और भोपा बस स्टैंड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 6 बालकों को खतरनाक श्रेणी के कार्यों में लिप्त पाया गया, जिसमें ईशा बेकरी, अरमान होटल एवं हयात होटल शामिल हैं। टीम ने इन प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण टिप्पणी देते हुए सख्त विधिक कार्रवाई अमल में लाई है। इसके अलावा 9 किशोर बालकों को भी चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की गई। सहायक श्रम आयुक्त देवेश सिंह ने बताया कि इस रेस्क्यू ऑपरेशन में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था व ग्रामीण समाज विकास केंद्र के गजेंद्र सिंह और अमित कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। संस्था की ओर से कहा गया कि वे मुक्त कराए गए बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रशासन के साथ मुस्तैद हैं। अभियान को सफल बनाने में मानव तस्करी विरोधी इकाई के प्रभारी सत्येंद्र नागर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से गौरव मलिक, उप निरीक्षक जगत सिंह, छोटेलाल, खुशवीर सिंह सहित चाइल्ड हेल्पलाइन के कोऑर्डिनेटर सचिन, राजीव और अजय का विशेष सहयोग रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 2 7 7 2
Total views : 383623

Follow us on