
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद के शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ के एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रबंधक पर विद्यालय में ही नवनियुक्त एक महिला व्यावसायिक शिक्षिका ने अश्लील टिप्पणी करने और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से पीड़ित शिक्षिका गहरे मानसिक तनाव में है और शिक्षा विभाग सहित प्रशासनिक हल्कों में हड़कंप मच गया है। शिक्षिका ने नई मंडी कोतवाली में प्रबंधक के खिलाफ तहरीर भी दी है।
एडिड विद्यालय में तैनानी लेने विद्यालय पहुंची थी शिक्षिका
जनपद के 28 विद्यालयों में हाल ही में व्यवयासिक शिक्षकों की तैनात की प्रक्रिया चल रही है। इसकी क्रम में पीड़ित महिला शिक्षिका की हाल ही में उक्त विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षिका (Vocational Teacher) के रूप में नियुक्ति हुई थी। शुकवार को विद्यालय में प्रबंधक ने तैनाती देने से पूर्व शिक्षिका को बुलाया था। मीटिंग के समय विद्यालय की प्रधानाचार्य भी स्कूल से बाहर कार्यक्रम में थी। पीड़ित शिक्षका का आरोप है कि विद्यालय में आधिकारिक रूप से कार्यभार ग्रहण (जॉइनिंग) कराने से ठीक पहले प्रबंधक ने शिक्षिका से अकेले में वार्ता की। इसी बातचीत के दौरान मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए प्रबंधक ने महिला शिक्षिका पर न केवल अश्लील शब्दों से वार्ता की, बल्कि आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया।
पहले भी विवादों में रहे हैं महाशय
यह कोई पहला मामला नहीं है जब उक्त प्रबंधक की कार्यशैली और आचरण पर उंगली उठी हो। क्षेत्र के लोगों और विभागीय सूत्रों की मानें तो आरोपी प्रबंधक पहले भी कई मामलों में काफी चर्चित और विवादित रह चुके हैं। पूर्व में भी उनके खिलाफ दबी जुबान में शिकायतें उठी थीं, लेकिन रसूख के चलते मामले को दबा दिया गया था।
पीड़ित शिक्षिका ने अब इस पूरे मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस और शिक्षा विभाग के आला अधिकारी जांच में जुट गए हैं। नई मंडी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी प्रबंधक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ताकि कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित की जा सके।
Post Views: 448













Total views : 382718