Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मेरा वजूद फाउंडेशन’ की नई टीम ने ली शपथ

मेरा वजूद फाउंडेशन’ की नई टीम ने ली शपथ

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जडौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के परिसर में बुधवार को ‘मेरा वजूद फाउंडेशन’ की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक और भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। स्वामी तेजेश्वरानंद जी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में नई टीम के पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा के साथ समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सचिव प्रेरक जैन ने किया।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद संरक्षक स्वामी तेजेश्वरानंद जी ने नवगठित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को फाउंडेशन के विजन और मूल्यों के अनुरूप कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज समाज में नैतिक मूल्यों के संवर्धन, युवाओं के सही मार्गदर्शन, योग-ध्यान, पर्यावरण संरक्षण और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने की अत्यंत आवश्यकता है।
बैठक के दौरान टीम के सभी सदस्यों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। नई सोच, ऊर्जा और सामूहिक प्रयासों के जरिए जन-कल्याणकारी कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
इस नवगठित कार्यकारिणी में मुख्य रूप से संरक्षक स्वामी तेजेश्वरानंद जी, समृद्धि त्यागी, पं. संजीव शंकर, रचना सिंह, चेयरमैन प्रवेन्द्र दहिया, वाइस-चेयरमैन डॉ. रणवीर सिंह शामिल रहे। वहीं, मुजफ्फरनगर जनपद की टीम में अध्यक्ष प्रत्यूष गोयल, उपाध्यक्ष आर्यनराज कौशिक, सचिव प्रेरक जैन, संयुक्त सचिव अंकित चौधरी व संजीव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार धीमान, लेखा परीक्षक अनिल कुमार शास्त्री, मीडिया संयोजक ज्ञानदीप व मनोज कुमार, कानूनी सलाहकार रितु चौधरी, सलाहकार मंडल के डॉ. राजीव कुमार व डॉ. कीर्तिवर्धन अग्रवाल और कार्यकारिणी सदस्य सुदेशवीर, हेमंत चौधरी, शिव कुमार पाल एवं आदित्य ने अपने-अपने दायित्वों की शपथ ली। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर सेवा, संस्कार और सहयोग की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प दोहराया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 0 7 1 3
Total views : 380091

Follow us on