
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। श्री कबीर साहेब धर्मार्थ ट्रस्ट शुकतीर्थ की कार्यकारिणी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक रुड़की रोड स्थित पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य जगदीश पांचाल के कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता सुरेश चंद बहुपुरा ने की तथा कुशल संचालन महामंत्री नरेश कुमार सिसौना द्वारा किया गया। इस बैठक के दौरान शुकतीर्थ स्थित आश्रम के कायाकल्प और चहुंमुखी उत्थान को लेकर पदाधिकारियों ने गहनता से मंथन किया।
बैठक में विचार रखते हुए अजमेर सिंह एडवोकेट ने कहा कि आश्रम के आगामी निर्माण कार्यों को गति देने के लिए बड़े कोष की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही जनवरी 2027 में होने वाले आगामी ट्रस्ट के चुनावों को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से आजीवन सदस्यता शुल्क को बढ़ाकर 21,000 करने का प्रस्ताव रखा गया। वहीं ट्रस्ट के संरक्षक बलराज आर्य ने दोटूक कहा कि आश्रम परिसर में किसी भी प्रकार के शरारती तत्वों या अवांछित गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज के सभी जिम्मेदार लोग एक साथ बैठकर किसी भी समस्या का शांतिपूर्ण निदान करेंगे। सेवानिवृत्त अधिशासी अधिकारी किशन दास ने समाज को एकजुट होने का संदेश देते हुए कहा कि हम सभी सतगुरु कबीर साहेब के शांतिप्रिय विचारों के अनुयायी हैं। इस अवसर पर अजमेर सिंह एडवोकेट, बलराज आर्य, महामंत्री नरेश कुमार सिसौना, सुरेश चंद, धनपाल, रतन पाल, सुरेंद्र बहुपुरा, किशन दास, डायरेक्टर सुरेश चंद्र, डॉ. प्रेमदास, डॉ. भगत सिंह, मास्टर बालेंद्र, मास्टर अंकित, गोवर्धन दास, संदीप तेजलहेड़ा, डॉ. प्रदीप भुइयार, यशपाल सिंह, महेंद्र सिंह भोकरहेड़ी, राजपाल कोरी जनकपुरी, रविंद्र घुमावटी सहित भारी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
—
Post Views: 111













Total views : 378232