Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर बिजली संकट | अस्पताल बिजलीघर क्षेत्र में लो वोल्टेज | महावीर चौक समेत कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली

मुजफ्फरनगर बिजली संकट | अस्पताल बिजलीघर क्षेत्र में लो वोल्टेज | महावीर चौक समेत कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद में विद्युत व्यवस्था एक बार फिर चरमराती नजर आई। शहर के अस्पताल बिजलीघर क्षेत्र में गुरुवार को सुबह से ही उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ा, जिससे घरों के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी दैनिक कार्य प्रभावित रहे। वहीं महावीर चौक बिजलीघर क्षेत्र में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। रात में बिजली घर पर हंगामा हुआ।

How to Make a News Portal
Screenshot

जानकारी के अनुसार अस्पताल बिजलीघर से जुड़े सभी मोहल्लों में दोपहर करीब दो बजे तक बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी। लगातार बिजली गुल रहने और कम वोल्टेज की समस्या के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानी उठानी पड़ी। कई घरों में विद्युत उपकरण बंद पड़े रहे, जबकि दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में आए दिन बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं ने विद्युत विभाग से व्यवस्था में सुधार करते हुए नियमित एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 8 3 9 1
Total views : 373849

Follow us on