Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » श्री राम कॉलेज बीबीए रिजल्ट, साजन कुमार ने किया टॉप

श्री राम कॉलेज बीबीए रिजल्ट, साजन कुमार ने किया टॉप

लोकपथ लाइव मुजफ्फरनगर। स्थानीय श्री राम कॉलेज के बी.बी.ए. (BBA) विभाग के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। कॉलेज का बी.बी.ए. परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। इस बार परीक्षा में छात्र साजन कुमार ने सर्वाधिक 79.55 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, छात्रा आरती कुमारी 78.25 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और हरमायनी 78.02 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र साजन कुमार ने अपनी इस स्वर्णिम सफलता पर ईश्वर का धन्यवाद करते हुए इसका श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया। साजन ने कहा कि शिक्षकों द्वारा समय-समय पर दिए गए परीक्षा टिप्स और मार्गदर्शन उनके लिए बेहद मददगार साबित हुए। द्वितीय स्थान पर रही आरती कुमारी ने कॉलेज के अनुशासित और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण की सराहना की। वहीं, तृतीय स्थान हासिल करने वाली हरमायनी ने बताया कि कॉलेज की समृद्ध लाइब्रेरी और वहां उपलब्ध पुस्तकों ने उनके अध्ययन में बड़ी भूमिका निभाई।
विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर श्री राम समूह के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने छात्र-छात्राओं पर गर्व है, जो लगातार बेहतर प्रदर्शन कर कॉलेज और अपने माता-पिता का नाम रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सौरभ मित्तल ने भी छात्र-छात्राओं और बी.बी.ए. विभाग के प्रवक्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
बीबीए विभागाध्यक्ष श्री विवेक कुमार त्यागी ने इस परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग द्वारा पिछले सत्रों में आयोजित किए गए सेमिनार और विषय विशेषज्ञों के व्याख्यानों का ही परिणाम है कि आज छात्रों ने यह मुकाम हासिल किया है। इस दौरान विभाग के प्रवक्ता डॉ. अतुल वर्मा, हिमांशु वर्मा, पूनम शर्मा, शिवानी शर्मा, जतिन सिंघल, ममता मित्तल, अंकुश रावल, अर्चित कात्यायन, निशू वर्मा, नवीन कुमार, कपिल कुमार, तनु त्यागी, स्वाति तायल, मोनिका और जेबा ताहिर ने भी सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 8 3 9 1
Total views : 373845

Follow us on