Select Language :

Home » एजुकेशन » छात्राओं को एनीमिया से बचाने को स्कूल में लगा हीमोग्लोबिन जांच शिविर

छात्राओं को एनीमिया से बचाने को स्कूल में लगा हीमोग्लोबिन जांच शिविर

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर, 15 जुलाई 2026: पचेंडा रोड स्थित पी.आर. पब्लिक स्कूल में बुधवार को भारत विकास परिषद, मुजफ्फरनगर “उदय” के तत्वावधान में एक निशुल्क हीमोग्लोबिन परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्राओं और अभिभावकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते शरीर में खून की कमी (एनीमिया) की पहचान कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि व पी.आर. पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अशोक सिंघल जी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और उपस्थित वरिष्ठ जनों को पटका पहनाकर किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम द्वारा कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं का निशुल्क हीमोग्लोबिन परीक्षण किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने छात्राओं को संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में महत्वपूर्ण व उपयोगी जानकारियां दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनघ सिंघल जी ने भारत विकास परिषद “उदय” की टीम एवं सहयोगी चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों और समाज के बेहतर स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित करने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रमुख पदाधिकारियों में मनोज गर्ग, अंजलि गर्ग, सोम प्रकाश कुच्छल, प्रगेश गौतम, सी.ए. राजकुमार शर्मा,  पूनम गुप्ता और निखिल गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीण कुमार, दिव्या शर्मा, शिखा ठाकुर, राखी पाल, दीपक मलिक, बिना वत्स, रजनी गोयल, अनुपम सैनी, शंकर शर्मा और मीनू वर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 8 0 4 0
Total views : 372844

Follow us on