Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » नशे में धुत दूल्हे ने मंडप में उतारे कपड़े, दुल्हन ने वापस लौटाई बारात

नशे में धुत दूल्हे ने मंडप में उतारे कपड़े, दुल्हन ने वापस लौटाई बारात

लोकपथ लाइव, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। दहेज का लालच और शराब का नशा जब किसी के सिर चढ़ जाए, तो समाज को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आती हैं। बुढ़ाना के गांव टांडा माजरा में सोमवार को एक शादी समारोह उस वक्त तनातनी और हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर दूल्हे ने होश खोकर मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। दूल्हे की इस बदतमीजी और गुंडई को देखकर स्वाभिमानी दुल्हन और उसके परिवार ने शादी से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद लालची बारातियों को बिना दुल्हन के ही दुम दबाकर वापस भागना पड़ा।
बीच सड़क बनियान-अंडरवियर में नाचा दूल्हा, वीडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, फुगाना थाना क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी मांगेराम का बेटा शिवम सोमवार सुबह करीब 11 बजे बारात लेकर टांडा माजरा पहुंचा था। आरोप है कि दूल्हा शिवम शराब के नशे में आकंठ डूबा हुआ था। शाम करीब 7 बजे जब घुड़चढ़ी दुल्हन के घर पहुंची, तो दूल्हे को पता चला कि उसे दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल नहीं मिल रही है। बस फिर क्या था, ‘बुलेट’ न मिलने की सनक में दूल्हे ने बीच महफिल में अपनी शर्ट-पेंट उतार दी और बनियान व अंडरवियर में जमकर तांडव मचाया। लड़की पक्ष ने दूल्हे की इस करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

 पीड़ित पिता शरदामल ने रुआंसे होकर बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर 7 लाख का कर्ज लेकर बेटी की शादी की तैयारी की थी। लेकिन लड़के के पिता मांगेराम और रिश्तेदारों का दिल नहीं पसीजा। आरोप है कि जब लड़की के पिता ने हाथ जोड़कर असमर्थता जताई, तो दूल्हा पक्ष के एक युवक ने रौब गालिब करने के लिए सरेआम तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी और हवाई फायर झोंक दिया।

How to Make a News Portal
कोतवाली का घेराव
घटना की सूचना पर रात में पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उसका मेडिकल तो कराया, लेकिन आरोपी पक्ष पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इस हीलाहवाली से नाराज होकर मंगलवार को टांडा माजरा गांव से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष बुढ़ाना कोतवाली पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और दूल्हा पक्ष के खिलाफ तुरंत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को सख्त विधिक कार्रवाई का भरोसा देकर बमुश्किल शांत कराया। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 0 2 0
Total views : 363272

Follow us on