Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर में अनोखी शादी , रोहाना पुलिस चौकी में हुई जयमाला

मुजफ्फरनगर में अनोखी शादी , रोहाना पुलिस चौकी में हुई जयमाला

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहाँ स्थानीय पुलिस की सूझबूझ और दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी के बाद एक प्रेमी युगल की शादी पुलिस चौकी परिसर में ही संपन्न कराई गई। यह अनोखी शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस चौकी में जयमाला का वीडियो भी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहाना चौकी क्षेत्र के एक गांव में बीते दिन एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था, जहाँ परिजनों और ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद मामले की जानकारी रोहाना चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को चौकी पर बुलाया और मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास किया।

 

https://x.com/lokpathlive/status/2062525619603489192?s=46

How to Make a News Portal
रोहाना चौकी प्रभारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने दोनों बालिग प्रेमी-प्रेमिका के परिजनों से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। पुलिस की मध्यस्थता के बाद दोनों ही परिवार इस रिश्ते के लिए सहर्ष तैयार हो गए। इसके बाद देर न करते हुए, दोनों परिवारों की देखरेख और रजामंदी से रोहाना चौकी परिसर में ही दोनों प्रेमी युगलों की शादी की रस्में पूरी कराई गईं। चौकी प्रभारी और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी नवदंपति को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। परिजनों ने पुलिस की इस सकारात्मक पहल की सराहना की है, जिससे दो परिवारों के बीच का विवाद एक पवित्र रिश्ते में बदल गया।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 5 5 4
Total views : 384932

Follow us on