Select Language :

Home » क्राइम » भोपा गंग नहर में कूदा ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात होमगार्ड

भोपा गंग नहर में कूदा ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात होमगार्ड

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  जनपद के भोपा थाना क्षेत्र में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात रामपुर तिराहा निवासी होमगार्ड आनंद कुमार ने अचानक गंगनहर के पुल से गहरी नहर में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, खाकी वर्दी पहने एक व्यक्ति को पुल से नहर में कूदते देखा गया, जो पानी के तेज बहाव के कारण कुछ ही क्षणों में आँखों से ओझल हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद होमगार्ड की पहचान होने पर परिजनों को सूचना दी। देर शाम तक भी होमगार्ड की तलाश जारी रही।
गंगनहर में होमगार्ड के कूदने की सनसनीखेज सूचना मिलते ही भोपा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में स्थानीय गोताखोरों की टीम को बुलाया गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस और गोताखोरों की संयुक्त टीम लगातार पानी के तेज बहाव में होमगार्ड की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस विभाग होमगार्ड के इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों और उसकी पहचान की गहनता से जांच कर रहा है। घटना स्थल पर ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जमाहो गई। फिलहाल होमगार्ड के नहर में कूदने के कारण का भी अभी साफ नहीं हो पाया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 2 9 9 1
Total views : 383989

Follow us on