Select Language :

Home » एजुकेशन » DIOS हरिकेश यादव का प्रधानाचार्यों ने किया स्वागत

DIOS हरिकेश यादव का प्रधानाचार्यों ने किया स्वागत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  जनपद के नवनियुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS)  हरिकेश यादव  के कार्यभार ग्रहण करने पर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य परिषद उनसे मिले। जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और शैक्षणिक माहौल को नई दिशा देने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने नवागंतुक डीआईओएस के कार्यालय पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की और अत्यंत गरिमामयी ढंग से उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष कैप्टन डॉ. प्रवीण चौधरी, सचिव  यतेन्द्र कुमार धीर एवं सह कोषाध्यक्ष  नितिश अहलावत ने नवागंतुक डीआईओएस को पुष्पगुच्छ भेंट कर पूरे जनपद के शैक्षणिक परिवार की ओर से उनका अभिनंदन किया। इसके पश्चात, वहां उपस्थित सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने सामूहिक रूप से माल्यार्पण कर नए शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य परिषद ने जनपद की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हर कदम पर विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का दृढ़ संकल्प और पूर्ण आश्वासन दिया।

इस दौरान डॉ. राजेश कुमारी, सुभाष सिंह, योगेंद्र सिंह मलिक, प्रवीण कुमार शर्मा, वशिष्ठ भारद्वाज, अजय कुमार, डॉ. सुरेंद्र सिंह, संजय कुमार, पद्माकर यादव, विजयपाल सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, फूलचन्द, डॉ. त्रिवेन्द्र कुमार, डॉ. सलीम अहमद, दिनेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 6 0 9
Total views : 385055

Follow us on