Select Language :

Home » एजुकेशन » मुजफ्फरनगर समेत यूपी में 27 जिलों के DIOS बदले

मुजफ्फरनगर समेत यूपी में 27 जिलों के DIOS बदले

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को प्रशासनिक अमले में एक बड़ा फेरबदल करते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इस बड़े फेरबदल के तहत प्रदेश के 27 जिलों में नए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) तैनात किए गए हैं। अचानक हुए इस फेरबदल से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। सरकार के इस कदम को व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने और प्रशासनिक कसावट लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर जनपद में भी बड़ा बदलाव हुआ है, जहां अब हरिकेश यादव को मुजफ्फरनगर का नया जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) नियुक्त किया गया है। पूर्व तैनात डीआईओएस राजेश श्रीवास को संबध किया गया है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशकों, उप शिक्षा निदेशकों और अपर शिक्षा निदेशकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। राजधानी लखनऊ की कमान अब देवेंद्र कुमार पांडेय को सौंपते हुए उन्हें नया जिला विद्यालय निरीक्षक बनाया गया है। इसके साथ ही अन्य प्रमुख जिलों की बात करें तो प्रवीण कुमार तिवारी को कानपुर नगर, चंद्रशेखर को गौतमबुद्धनगर और बुद्ध प्रिय सिंह को गाजियाबाद का DIOS नियुक्त किया गया है। संतोष कुमार राय को प्रयागराज, राघवेंद्र सिंह को मथुरा और अमिता सिंह को बाराबंकी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा, जय करन यादव सहारनपुर के, राजीव कुमार यादव बागपत के, और अरविंद कुमार पाठक हरदोई के नए DIOS होंगे। वहीं, मुदिता पांडेय को फिरोजाबाद, संजीव कुमार को फर्रुखाबाद, रविंद्र पाल सिंह को आगरा, और देवेंद्र कुमार सिंह को जौनपुर का प्रभारी DIOS बनाया गया है। अन्य प्रमुख तबादलों में मनोज कुमार मिश्र को बलिया, लालू बाबू मौर्य को कौशांबी, विजय कुमार को पीलीभीत, जगदीश प्रसाद शुक्ल को मेरठ, रजनीश कुमार दिवाकर को कासगंज, धर्मेंद्र कुमार सिंह को चंदौली, धर्मेंद्र कुमार सक्सेना को बिजनौर, हरीश चंद्र नाथ को देवरिया और हरिकेश यादव को मुजफ्फरनगर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विभागीय फेरबदल के तहत उप शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश त्रिपाठी को अब संस्कृत शिक्षा परिषद लखनऊ का सचिव बनाया गया है, जबकि स्कंद शुक्ल को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज में अपर सचिव (पाठ्य पुस्तक) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन स्तर से जारी आदेश के बाद सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 1 1 1 0 3
Total views : 325489

Follow us on