Select Language :

Home » धर्म » मुज़फ्फरनगर में अकीदत और शांति के साथ अदा की गई ईद की नमाज़, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

मुज़फ्फरनगर में अकीदत और शांति के साथ अदा की गई ईद की नमाज़, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से की गई पूरे जनपद की अभेद्य किलेबंदी
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: जनपद में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार बेहद शांतिपूर्ण, गरिमामय और आपसी सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। गुरुवार को शहर की मुख्य ईदगाह सहित ग्रामीण इलाकों के नमाज़ स्थलों पर मुस्लिम समुदाय के हजारों अकीदतमंदों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ अदा की। देश में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ के साथ नमाज़ संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। सुरक्षा के लिहाज से जिला प्रशासन ने पूरे जनपद को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया था। नमाज़ के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या अफवाह को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा।

How to Make a News Portal

प्रशासनिक आला अधिकारियों ने खुद संभाली कमान
त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय वर्मा सुबह से ही ज़मीनी स्तर पर सक्रिय नजर आए। अधिकारियों ने खुद मुख्य ईदगाहों और संवेदनशील चौराहों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा तंत्र को हाई-टेक बनाते हुए इस बार संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से आसमान से नजर रखी गई, जबकि हर मुख्य चौराहे और मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम से लगातार लाइव फीड देखा गया। इसके साथ ही, डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते (BDS) ने नमाज़ शुरू होने से पहले ही सभी प्रमुख स्थलों की सघन चेकिंग की।

हज़ारों जवानों के जिम्मे रही सुरक्षा
प्रशासन ने किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एक बड़ा सुरक्षा खाका तैयार किया था, जिसके तहत हज़ारों जवानों को मुस्तैद किया गया थ। इसमें चार पुलिस अधीक्षक, 10 पुलिस उपाधीक्षक, 21 थाना प्रभारी/निरीक्षक, 414 उप निरीक्षक] (23 इंस्पेक्टर, 391 दरोगा), 1484 मुख्य आरक्षी/आरक्षी (242 हेड कांस्टेबल, 1242 कांस्टेबल) के अतिरिक्त सुरक्षा बलहोमगार्ड, पीआरडी जवान और 02 प्लाटून पीएसी (PAC) शामिल रही।

अफवाहों पर लगाम और रूट डायवर्जन
अधिकारियों ने बताया कि इस बार नमाज़ के दौरान यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए विशेष रूट डायवर्जन लागू किया गया था, जिससे आम जनता और नमाज़ियों को कोई असुविधा न हो। वहीं, सोशल मीडिया सेल को चौबीसों घंटे एक्टिव रखा गया था ताकि किसी भी तरह की भ्रामक खबर या अफवाह को तुरंत फैलने से रोका जा सके। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए ईदगाह के पास विशेष सुरक्षा घेरा बनाया गया था।

‘सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल बना मुज़फ्फरनगर
‘नमाज़ के शांतिपूर्ण समापन के बाद जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद के नागरिकों के पूर्ण सहयोग और सूझबूझ से ईद का त्योहार बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का अथक प्रयास सराहनीय है। वहीं एसएसपी संजय वर्मा ने ड्यूटी पर तैनात सभी जवानों की मुस्तैदी की पीठ थपथपाई। नमाज़ के बाद दोपहर होते-होते बाजारों में भारी चहल-पहल देखी गई और शहर के विभिन्न हिस्सों में ईद मिलन कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया, जिसने मुज़फ्फरनगर की गंगा-जमुनी तहज़ीब को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले तीन युवक गिरफ्तार
जनपद में आगामी त्योहारों के मद्देनजर सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। थाना क्षेत्र कोतवाली नगर के अंतर्गत गौहर सिद्दिकी नामक व्यक्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक बेहद आपत्तिजनक पोस्ट और फोटो शेयर की थी। इस पोस्ट के वायरल होते ही स्थानीय लोगों में रोष फैलने लगा और धार्मिक भावनाएं आहत होने की शिकायतें सामने आईं। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों और सोशल मीडिया सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन को ट्रैक किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित और प्रभावी छापेमारी करते हुए अभियुक्त गौहर सिद्दिकी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं थाना ककरौली पुलिस सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के जरिए सूचना पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद आपत्तिजनक पोस्ट/स्टोरी लगाने वाले आरोपी जाहिद पुत्र फरमान (निवासी: ग्राम ढासरी, थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर) को दबोच लिया। इसके अलावा थाना भोपा पुलिस ने भी वकीलुद्दीन पुत्र शकील (निवासी: ग्राम रूडकली, थाना भोपा, मुजफ्फरनगर) को अपने फेसबुक अकाउंट से एक आपत्तिजनक और सांप्रदायिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट शेयर करने के मामले तत्काल दबिश देकर वकीलुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इसके नेटवर्क और पोस्ट के स्रोत के संबंध में कानूनी जांच आगे बढ़ा रही है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 9 9 0 7
Total views : 322517

Follow us on