Select Language :

Home » मुजफ्फरनगर » ADM को जनगणना सेल में अनुपस्थित मिले कर्मचारी

ADM को जनगणना सेल में अनुपस्थित मिले कर्मचारी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व जिला जनगणना अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने मंगलवार, 26 मई 2026 को स्थानीय नगरपालिका परिषद में संचालित जनगणना सेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनगणना कार्यों की मौजूदा प्रगति, सरकारी अभिलेखों के रख-रखाव, तैनात कार्मिकों की उपस्थिति तथा दैनिक कार्य संचालन व्यवस्था का बेहद गहनता से परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यह गंभीर तथ्य सामने आया कि राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य के लिए नामित कई कर्मचारी अब तक अपनी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए हैं, जिसके चलते संबंधित कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई। इस घोर लापरवाही और उदासीनता पर अपर जिलाधिकारी ने कड़ा असंतोष व्यक्त किया।
एडीएम वित्त ने सख्त लहजे में कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का अत्यंत संवेदनशील व महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए सभी नामित कार्मिकों को तत्काल प्रभाव से समयबद्ध रूप से अपनी ड्यूटी ज्वाइन करनी होगी। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जिन कर्मचारियों ने अब तक कार्यभार नहीं संभाला है, उनकी सूची तत्काल तैयार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय व दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सेल की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूर्ण जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ समय से कार्य पूरा करने की हिदायत दी। इस मौके पर नगरपालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी (ईओ) प्रज्ञा सिंह, उत्तर प्रदेश जनगणना कार्य निदेशालय के जिला प्रभारी  गौरव गुंजन सहित संबंधित विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 9 0 7 2
Total views : 320502

Follow us on