Select Language :

Home » दिल्ली-एनसीआर » विवेक विहार में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत

विवेक विहार में बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत

 लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार में रविवार तड़के एक बहुमंजिला रिहायशी इमारत में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों की जान जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते इमारत की कई मंजिलें इसकी चपेट में आ गईं।

How to Make a News Portal

तड़के 3:48 बजे मिली सूचना, 14 गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

फायर कंट्रोल रूम को इस घटना की सूचना तड़के 3:48 बजे मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल की 12 से 14 गाड़ियों को आग बुझाने के काम में लगाया गया। फायर ब्रिगेड, दिल्ली पुलिस, क्राइम टीम, ट्रैफिक पुलिस और डीडीएमए (DDMA) की संयुक्त टीमों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 6:25 बजे आग पर काबू पा लिया।

बचाव कार्य और घायलों की स्थिति

शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने मीडियो को जानकारी दी कि आग लगने के बाद 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है, और ऊपरी मंजिलों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई व्यक्ति अंदर फंसा न रह जाए।

आग लगने के कारणों की जांच जारी

स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कई लोग जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे, जबकि कुछ अंदर ही फंस गए। हालांकि, आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस और जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं। मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 5 3 4
Total views : 345146

Follow us on