Select Language :

Home » एजुकेशन » श्री राम कॉलेज में विद्यार्थियों ने सीखे डिजाइनिंग और करियर के गुर

श्री राम कॉलेज में विद्यार्थियों ने सीखे डिजाइनिंग और करियर के गुर

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित 15 दिवसीय गेस्ट लेक्चर प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 13 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक चले इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने डिजाइनिंग और प्रोफेशनल स्किल्स के गुर सीखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स के निदेशक डॉ. मनोज धीमान, होम साइंस की डीन डॉ. श्वेता राठी, फाइन आर्ट्स हेड मीनाक्षी काकरान और जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के हेड डॉ. ओ.पी. कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस विशेष सत्र के लिए बतौर गेस्ट फैकल्टी निफ़्ट के पूर्व छात्र और प्रतिष्ठित क्रिएटिव डायरेक्टर व ब्रांड स्ट्रेटेजिस्ट श्री रशकिन मलिक को आमंत्रित किया गया था। उन्हें फैशन, ज्वेलरी और लग्जरी गुड्स सेक्टर में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है और वे गीवा ज्वेलरी व जार ऐप जैसे प्रमुख ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं। निदेशक डॉ. मनोज धीमान ने बताया कि इस कार्यक्रम को तीन मुख्य चरणों में विभाजित किया गया था। विशेषज्ञों ने इसमें विभिन्न टिप्स दिए। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच का विकास हुआ और उन्हें विशेषज्ञों के साथ काम करने का अवसर मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में मीनाक्षी काकरान, डॉ. अनु, डॉ. बिन्नू पुंडीर, डॉ. रजनीकांत, रीना त्यागी, मयंक सैनी और शहजादी सहित फैकल्टी ऑफ फाइन आर्ट्स की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 0 6 4 2
Total views : 295234

Follow us on