Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची मुजफ्फरनगर, ओबीसी व महिला सशक्तिकरण पर मंथन

साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची मुजफ्फरनगर, ओबीसी व महिला सशक्तिकरण पर मंथन

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। ओबीसी वर्ग की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी को और अधिक सशक्त व प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से ओबीसी आयोग की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्षा साध्वी निरंजन ज्योति ने मुजफ्फरनगर का दौरा किया। इस दौरान कोर्ट रोड स्थित उद्योगपति अमित प्रकाश एवं सुनयना प्रकाश (सदस्य, सलाहकार समिति, राष्ट्रीय महिला आयोग) के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें समाज के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

How to Make a News Portal

नेतृत्व की भूमिका में आएं महिलाएं:  बैठक के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति ने महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है जब महिलाएं केवल सहभागिता तक सीमित न रहकर निर्णय लेने वाली (लीडरशिप) की भूमिका में आगे आएं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक नेतृत्व, शिक्षा, स्वरोजगार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में प्रमुख स्थान दिलाना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। साध्वी ने महिलाओं की आत्मनिर्भरता को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।

पूर्व मंत्री संजीव बालियान ने की चर्चा: इस अवसर पर केंद्र सरकार के पूर्व राज्यमंत्री संजीव बालियान भी उनके आवास पर पहुँचे। उन्होंने साध्वी निरंजन ज्योति के साथ ओबीसी समाज की ज्वलंत समस्याओं और उनके समाधान की दिशा में सार्थक वार्ता की। नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि ओबीसी समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है।

सुनयना प्रकाश ने बताई भविष्य की रूपरेखा: राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार समिति की सदस्य सुनयना प्रकाश ने कहा कि यह संवाद केवल विचार-विमर्श तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य समाज में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देना है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में नई सोच और ठोस रूपरेखा के साथ महिलाओं की प्रतिष्ठा, भागीदारी और नेतृत्व को बढ़ावा देना ही एक समृद्ध और आत्मनिर्भर समाज की पहचान है। इस दौरान समाज के प्रबुद्ध वर्ग और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने ओबीसी वर्ग के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा की पत्नी, एसपी क्राइम सहित अन्य महिलाएं आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 9 4 4 9 0
Total views : 284255

Follow us on