Select Language :

Home » राजनीति » नोएडा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कई दिग्गज नेता हाउस अरेस्ट

नोएडा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित कई दिग्गज नेता हाउस अरेस्ट

लोकपथ लाइव, नोएडा/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को शुक्रवार को भारी पुलिस बल ने नोएडा में हाउस अरेस्ट कर लिया। उनके साथ मुजफ्फरनगर के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश पुंडीर और गाजियाबाद के कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को भी नजरबंद किया गया है। कांग्रेस नेता नोएडा की जेल में बंद पीड़ित मजदूरों से मिलने जा रहे थे, जिसे पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए रोक दिया।

How to Make a News Portal

श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे नोएडा। मुजफ्फरनगर के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश पुंडीर ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व प्रदेश सचिव विशाल वशिष्ठ, पूर्व जिला अध्यक्ष गाजियाबाद अजय चौधरी, पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. संजीव शर्मा, विवेक त्यागी, सुनील शर्मा और दिनेश अवाना सहित कई नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मोहसिना किदवई के नोएडा स्थित आवास पर पहुंचे थे। वहां सभी नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

नोएडा जेल जाने से पहले सेक्टर-52 में रोका:  श्रद्धांजलि सभा के बाद जैसे ही कांग्रेस नेताओं का काफिला नोएडा जेल में बंद पीड़ित मजदूरों से मिलने के लिए रवाना होने लगा, भारी पुलिस फोर्स ने उन्हें नोएडा महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव के सेक्टर-52 स्थित आवास पर ही रोक लिया। पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित सभी नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

नेताओं ने जताई नाराजगी:  हाउस अरेस्ट किए गए नेता राकेश पुंडीर ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। पीड़ित मजदूरों का हाल जानना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारी पुलिस बल तैनात कर हमें नजरबंद कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है और उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 9 3 6 2 4
Total views : 283104

Follow us on