Select Language :

Home » एजुकेशन » डीएवी कॉलेज में एमसूटा की नई टीम ने ली शपथ

डीएवी कॉलेज में एमसूटा की नई टीम ने ली शपथ

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। डीएवी कॉलेज में शनिवार को माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान शिक्षा के बदलते आयाम और शिक्षक की भूमिका एनईपी 2020 के विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी का आनलाइन शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. विमला वाई. और अन्य गणमान्य अतिथियों ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

How to Make a News Portal

संगोष्ठी में आनलाइन संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. विमला वाई ने कहा कि नई शिक्षा नीति के सफल क्रियान्वयन में शिक्षक ही मुख्य धुरी हैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान को सर्वोपरि बताया। विशिष्ट अतिथि फुपुक्टा महामंत्री प्रो. प्रदीप कुमार सिंह ने शिक्षकों के हितों और समकालीन चुनौतियों पर विचार रखे। इससे पूर्व, प्रबंध समिति के सचिव डॉ. एमके बंसल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए शिक्षक को राष्ट्र निर्माता की संज्ञा दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अमित कुमार ने की।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रो. प्रदीप कुमार सिंह ने एमसूटा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

डॉ. जयविंदर तोमर ने अध्यक्ष और डॉ. सुभाष चंद्रा ने महामंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इनके साथ उपाध्यक्ष पद पर डॉ. आभा सैनी, डॉ. दिनकर मलिक, डॉ. मनु गुप्ता, संयुक्त सचिव के रूप में डॉ. सुभाष विकल, डॉ. ध्रुव गुप्ता, डॉ. नीतू वर्मा और कोषाध्यक्ष के रूप में डॉ. वंदना शर्मा ने शपथ ली। फुपुक्टा प्रतिनिधि के तौर पर डॉ. टेशु शर्मा और डॉ. पंकज उप्रेती को जिम्मेदारी सौंपी गई। अंत में प्राचार्य प्रो. योगेश कुमार त्यागी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रो. संगीता श्रीवास्तव एवं डॉ. सत्येंद्र कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के सैकड़ों प्राध्यापक और शोधार्थी उपस्थित रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 0 2 8
Total views : 403753

Follow us on