
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। आगामी बालाजी जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित शोभायात्रा मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। आयोजकों से वार्ता कर ध्वनि प्रदूषण मानकों का पालन करने और निर्धारित रूट पर ही रहने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।


Post Views: 254












Total views : 417306