Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » एमडीए की कार्रवाई में 48 बीघा अवैध कॉलोनियां धवस्त, भू-माफियाओं में हड़कंप

एमडीए की कार्रवाई में 48 बीघा अवैध कॉलोनियां धवस्त, भू-माफियाओं में हड़कंप

लोकपथ लाइव, खतौली (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए की जा रही प्लॉटिंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को मंडलायुक्त सहारनपुर मंडल की प्रेरणा और प्राधिकरण उपाध्यक्ष कविता मीना के कड़े निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए खतौली विकास क्षेत्र में लगभग 48 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही तीन अवैध कॉलोनियों को मलबे में तब्दील कर दिया गया।
एमडीए की टीम ने सबसे बड़ी कार्रवाई खतौली रूरल के बुढाना रोड पर की। यहाँ  कुल 10 खसरों पर लगभग 25 बीघा भूमि में प्रवीन, सुशील, अनिल और बाबूराम आदि द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। एमडीए के बुलडोजर ने यहाँ बनी सड़कों और बाउंड्री वॉल को ढहा दिया।

How to Make a News Portal

शेखपुरा और काजी फार्म के पास भी गरजा बुलडोजर
ध्वस्तीकरण की दूसरी कार्रवाई ग्राम शेखपुरा में खसरा संख्या 19 पर की गई, जहाँ विभूति गुप्ता, दिनेश गर्ग और तमन्ना द्वारा 15 बीघा में अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। इसके अलावा बुढाना रोड पर ही काजी फार्म के सामने खसरा संख्या 108 पर अमित गोयल, ईशान और अनीश द्वारा करीब 8 बीघा में किए जा रहे अवैध निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया।

नोटिस को अनसुना करना पड़ा भारी
प्राधिकरण अधिकारियों के अनुसार, इन सभी कॉलोनियों के खिलाफ पूर्व में नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे। चालानी कार्रवाई के बाद ध्वस्तीकरण के आदेश भी पारित हो चुके थे, लेकिन भू-स्वामियों ने निर्माण कार्य नहीं रोका। परिणाम स्वरूप, बुधवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह सख्त कदम उठाना पड़ा।

अधिकारियों की चेतावनी: जारी रहेगी कार्रवाई
अभियान के दौरान एमडीए के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं की पूरी टीम मौके पर डटी रही। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस फोर्स भी तैनात रही। प्राधिकरण ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए प्लॉटिंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे ही अभियान चलाए जाएंगे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 8 0 6 7 6
Total views : 254188

Follow us on