Select Language :

Home » स्पोर्ट्स » शुचि कौशिक सेंट्रल जोन टीम में कोच के रूप में चयनित

शुचि कौशिक सेंट्रल जोन टीम में कोच के रूप में चयनित

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। जनपद की खेल प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पटल पर अपनी चमक बिखेरी है। मुजफ्फरनगर की अनुभवी खिलाड़ी और कोच शुचि कौशिक का चयन प्रतिष्ठित सेंट्रल जोन मल्टी-डे क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बतौर ‘स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच’ किया गया है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत करियर के लिए बड़ी सफलता है, बल्कि जिले के खेल जगत के लिए भी गर्व का विषय है।

How to Make a News Portal

पांडुचेरी में सजेगा क्रिकेट का मैदान: यह टूर्नामेंट 17 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक पांडुचेरी में आयोजित किया जाएगा। इस हाई-प्रोफाइल प्रतियोगिता में देश की सभी छह जोनल टीमें—सेंट्रल, नॉर्थ, ईस्ट, वेस्ट, साउथ और नॉर्थ ईस्ट जोन—खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। गौरतलब है कि सेंट्रल जोन की टीम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, रेलवे, राजस्थान, विदर्भ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को मिलाकर तैयार की जाती है।

अनुभव से भरा रहा है करियर: शुचि कौशिक के पास खेल का लंबा और समृद्ध अनुभव है। वह स्वयं करीब 11 वर्षों तक राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी रही हैं। कोचिंग की दुनिया में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है; इससे पूर्व वह उत्तर प्रदेश सीनियर महिला क्रिकेट टीम की स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके पिता, राजेंद्र कुमार कौशिक, रेलवे मुजफ्फरनगर में कार्यरत हैं, जिन्होंने हमेशा उनकी खेल यात्रा को प्रोत्साहित किया है।

शुचि के चयन की खबर मिलते ही मुजफ्फरनगर के खेल प्रेमियों, स्थानीय क्लबों और गणमान्य व्यक्तियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी ने उन्हें आगामी प्रतियोगिता में टीम की सफलता और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 8 5 4 3
Total views : 245466

Follow us on