
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म (एसडी) पीजी कॉलेज ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय ज्ञान प्रणाली (IKS) पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में कॉलेज के पांच मेधावी छात्र-छात्राओं ने मेरिट सूची में स्थान बनाकर संस्थान और जनपद का नाम गौरवन्वित किया है।
सर्वाधिक पंजीकरण का बना कीर्तिमान: कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि इस परीक्षा में संस्थान के लगभग 1600 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया था। विशेष बात यह रही कि पूरे देश में कॉलेज स्तर पर सर्वाधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने और सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न कराने का नया कीर्तिमान भी एसडी पीजी कॉलेज के नाम दर्ज हुआ है।
टॉप-30 में इन सितारों ने बनाई जगह: विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, मेरठ प्रांत द्वारा जारी टॉप-30 की सूची में कॉलेज के पांच छात्रों ने अपनी मेधा का परिचय दिया है। चयनित विद्यार्थियों में:
-
पीहू शर्मा
-
काशिश नारंग
-
उत्सव बलियान
-
शिवानी झा
-
पायल
प्राचार्य ने थपथपाई पीठ: प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का सुखद परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी ही संस्थान की वास्तविक पूंजी हैं। कॉलेज प्रबंधन और स्टाफ ने भी सभी विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Post Views: 85













Total views : 244852