
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनग। जनपद की प्रशासनिक सुविधाओं को नई ऊंचाई देते हुए प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गुरुवार को भोपा रोड स्थित मखियाली चौकी के समीप नवनिर्मित राजकीय निरीक्षण भवन (गेस्ट हाउस) का लोकार्पण किया। लगभग 211.47 लाख रुपये की लागत से तैयार यह आधुनिक भवन लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा निर्मित किया गया है।
लोकार्पण समारोह के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल और नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर भवन को जनता और प्रशासन को समर्पित किया।
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश बुनियादी ढांचे के मामले में आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने बताया कि यह गेस्ट हाउस जनपद में आने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सरकारी अतिथियों के प्रवास के लिए सुगम केंद्र बनेगा, जिससे विकास कार्यों की निगरानी और प्रशासनिक गतिविधियों में तेजी आएगी। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भवन के नियमित रखरखाव और सुव्यवस्थित उपयोग के कड़े निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, जिला उपाध्यक्ष संजय गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, रूपेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष अमित शास्त्री, प्रवीण खेड़ा, नंद किशोर, दीपक मित्तल, सुनील दर्शन, रोहतास पाल, सुखदर्शन सिंह बेदी,सुषमा पुंडीर, रेनू गर्ग, सुधीर खटीक, कपिल त्यागी, अजय सागर, राकेश बिंदल, पंकज अग्रवाल, कुश पुरी, विपुल भटनागर, अमित गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, जितेंद्र कुच्छल, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, परमेश सैनी, राजकुमार सिद्धार्थ, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रजत धीमान, योगेश मित्तल, राहुल पंवार, प्रशांत चौधरी, सुधीर आर्य, प्रमोद राठी, विशाल खोकर, रविंद्र भंन्दुरा, दीपांकर गौतम, अधिशासी अभियंता अनिल कुमार राणा, मुख्य विकास अधिकारी देशभूषण कमल किशोर कांडारकर, सिटी मजिस्ट्रेट सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Post Views: 81













Total views : 240340