Select Language :

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » एलपीजी गैस सिलेंडर पर संसद गर्म, धरने पर बैठे विपक्षी सांसद

एलपीजी गैस सिलेंडर पर संसद गर्म, धरने पर बैठे विपक्षी सांसद

लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: (ओ.पी. पाल)  खाड़ी देशों में चल रहे भीषण युद्ध की आंच अब भारत की रसोई तक पहुंच गई है। युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने से देश में रसोई गैस की कीमतों में आए उछाल ने राजनीतिक गलियारों में उबाल पैदा कर दिया है। घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के दामों में हुई इस वृद्धि और एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ संसद भवन परिसर में ही धरना देते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

How to Make a News Portal

गुरुवार को  दिल्ली स्थित संसद परिसर में ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसदों ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया। विपक्षी नेताओं ने एलपीजी संकट के लिए सीधे तौर पर सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर “मोदी जी एलपीजी” और “नाम नरेंदर, काम सरेंडर” जैसे तीखे नारे लगाए।

संसद भवन की सीढ़ियों पर हुए इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के सांसद रामकृपाल यादव आदि  दिग्गज चेहरे शामिल हुए। इस दौरान विपक्षी सांसदों  ने कहा कि सरकार युद्ध का बहाना बनाकर आम आदमी की जेब काट रही है, जबकि राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल रही है। विपक्षी दलों का कहना है कि जब तक सरकार कीमतों को वापस नहीं लेती, सदन से सड़क तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 3 8 3
Total views : 344508

Follow us on