Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » प्रदूषण जांच केंद्रों पर परिवहन विभाग सख्त, होगी पड़ताल

प्रदूषण जांच केंद्रों पर परिवहन विभाग सख्त, होगी पड़ताल

लोकपथल लाइव, गाजियाबाद। जिले में संचालित प्रदूषण जांच केंद्रों पर मिल रही अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने बड़े पैमाने पर जांच अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। एआरटीओ प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके तहत जिले के सभी 260 प्रदूषण जांच केंद्रों की चरणबद्ध तरीके से सघन जांच की जाएगी।

How to Make a News Portal

मशीनों की सटीकता और ऑपरेटर की योग्यता पर फोकस

एआरटीओ प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वाहनों की प्रदूषण जांच पारदर्शी और सटीक तरीके से हो। निरीक्षण के दौरान विशेष रूप से दो बिंदुओं पर ध्यान दिया जाएगा।इसमे मशीनों की कार्यक्षमता देखी जाएगी कि क्या केंद्रों पर लगी मशीनें मानक के अनुरूप हैं और सही रीडिंग दे रही हैं? वहीं ऑपरेटर की पात्रता की जांच होगी, जिसमें देखा जाएगा कि  क्या जांच करने वाला व्यक्ति प्रशिक्षित और विभाग द्वारा अधिकृत है?

नियमों के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

परिवहन विभाग को पिछले कुछ समय से केंद्रों पर बिना प्रशिक्षण के कर्मचारियों द्वारा जांच किए जाने और मशीनों में तकनीकी खामियों की शिकायतें मिल रही थीं। एआरटीओ ने चेतावनी दी है कि यदि निरीक्षण के दौरान कोई भी केंद्र मानक के विपरीत कार्य करता पाया गया या वहां अप्रशिक्षित ऑपरेटर मिला, तो संबंधित केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने समेत अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एआरटीओ और आरआई संभालेंगे कमान

इस पूरी जांच प्रक्रिया में एआरटीओ और आरआई (संभागीय निरीक्षक) स्वयं शामिल रहेंगे। टीम केंद्रों के रिकॉर्ड, मशीनों के मापन की सटीकता और संचालन व्यवस्था की बारीकी से जांच करेगी। विभाग का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह बेहद जरूरी है कि प्रदूषण जांच केंद्रों पर कोई लापरवाही न बरती जाए

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 5 6 4 6
Total views : 236958

Follow us on