
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-24 में सिल्वरटन पैंथर्स ने बिंदल स्ट्राइकर्स को 40 रन से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की।
रविवार को मैच की शुरूआत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिल्वरटन पैंथर्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से शांतनु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 139 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें कई चौके और छक्के शामिल रहे। इसके अलावा मोहम्मद दानिश ने 18 रन और अश्वनी पंवार ने 15 रन का योगदान दिया। इसमें बिंदल स्ट्राइकर्स की ओर से गेंदबाजी में आदित्य कुमार और अभिषेक ठाकुर को एक-एक विकेट मिला। 218 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिंदल स्ट्राइकर्स की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अभिनव मलिक ने 40 रन और अक्षीत त्यागी ने 41 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके बाद सिल्वरटन पैंथर्स की ओर से गेंदबाजी में लक्ष्य चौधरी ने 3 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की। शांतनु को उनकी शानदार 139 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह पुरस्कार उन्हें डॉ संजीव बालियान पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री एवं आशीष पाहुजा के द्वारा दिया गया।
Post Views: 142













Total views : 236397