Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर में उड़ा भाईचारे का रंग, मीनाक्षी चौक पर फूलों की होली

मुजफ्फरनगर में उड़ा भाईचारे का रंग, मीनाक्षी चौक पर फूलों की होली

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर:   मुजफ्फरनगर में बुधवार को दुल्हेंडी के दिन सांप्रदायिक सौहार्द की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई। अवसर था वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान सईद द्वारा आयोजित पारंपरिक होली मिलन समारोह का, जहां ‘सईद मुर्तज़ा परिवार’ के तत्वावधान में उन्होंने मीनाक्षी चौक के पास  गंगा-जमुनी तहज़ीब के रंगों के साथ दुल्हेंडी का पर्व मनाया। उन्होंने हिंदु भाईयों के साथ मिलकर आते-जाते लोगों को गुंजिया खिलाई और फूल बरसाकर होली की शुभकामनांए दी।

How to Make a News Portal

फूलों की होली और दुआओं का संगम
कांग्रेस नेता सलमान सईद द्वारा दुल्हेंडी पर हिंदू भाईयों के उपर फूल बरसाकर होली खेलना इसलिए भी खास रहा, क्योंकि यह होली के साथ ही  रमज़ान के महीना चल रहा है। इस दौरान उनके साथ राजनीतिक और धार्मिक सीमाओं को किनारे रखकर शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने भी शिरकत की। लोगों ने एक-दूसरे पर फूलों की वर्षा कर होली मनाई, तो वहीं हिंदू समाज के लोगों ने अपने मुस्लिम भाइयों को गले लगकर रमज़ान की मुबारकबाद दी। बदले में मुस्लिम समाज के लोगों ने गुलाल की जगह प्रेम और सद्भाव से होली की शुभकामनाएं भेंट कीं। सभी ने वहां से गुजरते लोगों को रोकर गुंजिया खिलाई।

सलमान सईद के साथ प्रमुख लोगों भी आए आगे
इस सद्भावपूर्ण आयोजन में अनमोल जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, दिनेश पाल आदि कांग्रेस के  वरिष्ठ चेहरों के साथ-साथ अधिवक्ता उमर, शमशाद , मदन गौतम, विश्व रतन और शलभ गुप्ता ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनके अलावा गौरव जैन, सुल्तान मुसीद, आशीष पवार, अरशद गुड्डू, मुमताज इलाही, अमान-उल-हक, अब्दुल वारिस, मोहसिन, अलीम और रहमान सहित भारी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 3 9 2 6
Total views : 231109

Follow us on