Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मंसूरपुर में हाईवे पर रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर से टकराकर खाई में गिरी डबल डेकर बस, आधा दर्जन घायल

मंसूरपुर में हाईवे पर रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर से टकराकर खाई में गिरी डबल डेकर बस, आधा दर्जन घायल

हरिद्वार से दिल्ली जा रही बस के उड़े परखच्चे, चीख-पुकार के बीच राहगीरों ने बचाई यात्रियों की जान
लोकपथ लाइव, मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 58 पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने काल बनकर दस्तक दी। हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रही यात्रियों से भरी एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस सड़क किनारे बनी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन बस चालक और नेपाल के यात्री समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

How to Make a News Portal

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की रफ्तार काफी अधिक थी। जैसे ही बस मंसूरपुर क्षेत्र में पहुंची, अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के प्रयास में चालक ने संतुलन खो दिया। बस सीधे ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से टकराई और लहराते हुए गहरी खाई में उतर गई। हादसे के वक्त बस में सवार यात्री गहरी नींद में थे, जो जोर के झटके और चीख-पुकार के साथ जागे।

पुलिस और राहगीरों ने संभाला मोर्चा
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और वहां से गुजर रहे राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर राहत कार्य शुरू किया। शीशे तोड़कर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस,यूपी-112 और हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल बेगराजपुर मेडिकल में भिजवाया गया,जहां उनका उपचार जारी है।

ये हुए घायल
पुलिस द्वारा जारी सूची के अनुसार, घायलों में ट्रैक्टर सवार नईम व आशु, बस ड्राइवर नरेश (राजस्थान), हेल्पर विकास (हरियाणा), रूबी (एटा) और जे.एल. पांडे (नेपाल) शामिल हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।

जांच में जुटी पुलिस
मंसूरपुर थाना पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या हादसा केवल ओवरस्पीडिंग की वजह से हुआ या ट्रैक्टर-ट्रॉली की गलत साइड या अचानक मुड़ने की वजह से। फिलहाल हाईवे पर यातायात सामान्य कर दिया गया है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 3 0 6 8
Total views : 228003

Follow us on