
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। शहर के प्रकाश चौक स्थित रूप फर्नीचर पर शनिवार को स्टेट जीएसटी की टीम जांच के लिए पहुंची। टीम ने दोपहर को शुरू की जांच देर रात तक जारी रखी। जीएसटी की टीम को देख आसपास के फर्नीचर व्यापारियों में हडकंप मच गया। मौके पर फर्नीचर तैयार करने से पहले अन्य माल के बिलों में गडबड़ी पकड़ी गई है।
शहर में प्रकाश चौक पर रूप फर्नीचर का बड़ा शोरूम है। शहर में अन्य स्थानों पर कारखाने होने के साथ शहर में शोरूम है, जहां से ग्राहकों को फर्नीचर का सामान बिक्री किया जाता है। शिकायत के आधार पर स्टेट जीएसटी एसआईबी के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित के निर्देश पर उपायुक्त मनोज शुक्ला टीम के साथ जांच करने पहुंचे। मौके पर टीम ने सर्वे करते हुए जांच शुरू कर दी। देर शाम तक जांच जारी रही। स्टेट जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित ने बताया कि बिना बिल के माल बेचने की शिकायत पर सर्वे किया गया है। पूरी जानकारी सामने आने के बाद जीएसटी चोरी की जानकारी सामने आएगी।
Post Views: 131













Total views : 276862