Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर पुलिस ने खोला बड़ा खेल, सोने के सिक्के गायब करने वाले तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर पुलिस ने खोला बड़ा खेल, सोने के सिक्के गायब करने वाले तीन गिरफ्तार

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर एसएसपी के निर्देश पर नई मंडी पुलिस ने सोने का आर्डन बुकिंग कर फिर उसे वापस करने के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा खेल खोला है। पकड़े गए आरोपी डिलीवरी बाय को भी 500 रुपये का लालच देकर उसे अंधेरे में रखते थे। पकड़े गए तीन शातिरों से पुलिस ने एक पार्सल से चोरी किये गये 02 सोने के बिस्किट व 02 सिक्के(अनुमानित कीमत करीब 6,50,000/ रुपये तथा 04 मोबाईल फोन बरामद किया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने इस रेकेट का खुलासा करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया है।

How to Make a News Portal

मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शनिवार को पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता की है। इसमें एसएसपी ने बताया कि विनोद पाल (सुपरवाईजर एम.एस. वाटर मेलन कंपनी) द्वारा थाना नई मण्डी पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि थानाक्षेत्र नई मण्डी के अंतर्गत अमेजन कंपनी से सोने के बिस्किट व सिक्के के पांच पार्सल आर्डर किये गये थे, जिन्हे ब्लूडार्ट कंपनी द्वारा दिये गये पते पर पहुंचाया गया था। पार्सल मंगाने वाले व्यक्ति ने डिलिवरी बॉय से संपर्क कर पार्सल ले लिये थे तथा पार्सल के बाक्स से धोखाधडी कर सिक्के व बिस्किट निकालकर खाली बाक्स वापस कर दिया। थाना नई मण्डी पुलिस ने अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के लिए थाना नई मण्डी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम को उक्त घटना को कारित करने वाले तीन शातिर अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर सहावली कट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से सोने के 02 बिस्किट व 02 सिक्के, 04 मोबाईल फोन बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्वयाही की जा रही है।

गिरफ्तार हुए आरोपियों के नाम प पते
1. दिनेश कुमार पुत्र रामकरण मीना निवासी ग्राम बस्सी दोपुर थाना बस्सी, जयपुर, राजस्थान, उम्र करीब 29 वर्ष।
2. सूर्या पुत्र बाबूलाल निवासी बस्सी दोपुर थाना बस्सी, जयपुर, राजस्थान, उम्र करीब 27 वर्ष।
3. भूप सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम लुनियाबास थाना जामडोली, जयपुर, राजस्थान, उम्र करीब 31 वर्ष।

यह दो आरोपी चल रहे है फरार
1. अशोक पुत्र सूरजराम निवासी बस्सी दोपुर थाना बस्सी, जयपुर, राजस्थान।
2. हितेश पुत्र नामालूम निवासी दोसा, राजस्थान।

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कैसे रची गई थी धोखाधड़ी की साजिस
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम तीनों अपने अन्य साथी अशोक व हितेश उपरोक्त के साथ मिलकर ई-कामर्स कंपनी अमेजन से सोने व चांदी के सिक्के तथा बिस्किट के प्रीपेड ऑर्डर भिन्न-भिन्न शहरों में अलग-अलग पतों पर करते हैं। हम लोग किसी गरीब आदमी को लालच देकर उसकी आईडी पर सिम लेते हैं तथा उस सिम का प्रयोग आर्डर करने के लिये करते हैं। पहले हम 1000 रुपये या 2000 रुपये के सिल्वर सिक्के आर्डर करते है, जिस शहर के नाम पर हम आर्डर करते है, वहा के डिलीवरी बॉय का फोन आने पर हम उस शहर में चले जाते है, और फिर डिलीवरी बॉय से केशबेक का बहाना देकर पार्सल वापस देकर कैसिंल करा देते है और डिलीवरी बॉय को बताते है कि अगर हम आर्डर को कैसिंल करते है तो हमको 1000रुपये कैशबेक मिलता है उसमे से 500रुपये तुम ले लो और 500रु हमें बच जायेगे इसी प्रकार दो-तीन बार हम पहले छोटे- छोटे आर्डर मंगाकर केसिंल करा देते है हर कैसिंल आर्डर के हम उन्हे 500रु दे देते है । इसी तरह हम एक या दो बार कम कीमत के सिल्वर काईन मंगाकर आर्डर कैसिल कराकर केशबैक के नाम पर डिलीवरी बॉय को 500-500 रु दे देते है, जब डिलीवरी बॉय को हम पर पूर्ण विश्वास हो जाता है तो हमारा साथी अशोक अपने IDFC बैंक के खाते से अमेजन ऐप पर अधिक कीमत के गोल्ड के सिक्के या बिस्किट आर्डर करता है, और फिर उन पार्सलो को भी डिलीवरी बॉय से लेकर चोरी से गोल्ड सिक्के व बिस्किट निकालकर पार्सल को पुनः पैक कर केशबैक का बहाना देकर वापस कर कैंसिल करा देते है, जब तक कम्पनी वालों को चोरी का पता लगता है तब तक हमारे पैसे वापस आ जाते है तथा वापस आये पैसो को तो अशोक रख लेता है, और गोल्ड के सिक्के व बिस्किट को बैचकर हम सभी साथी बराबर-बराबर पैसा बाट लेते हैं। हमारे द्वारा मुजफ्फरनगर में भी सोने के बिस्किट व सिक्कों के पांच पार्सल आर्डर किये गये थे। बताया कि हम तीनों ने अपने साथी अशोक के साथ मिलकर डिलीवरी बॉय से पार्सल लिये गये तथा उसे बातों में उलझाकर पार्सल से सिक्के व बिस्किट निकाल लिये व आर्डर कैंसिल कर पार्सल को पुनः पैक कर कैशबैक का बहाना कर डिलावरी बॉय को वापस कर दिया तथा डिलीवरी बॉय को 500/- रुपये दे दिये तथा बिस्किट व सिक्के लेकर चले गये। हम लोग सिक्के व बिस्किट आर्डर करने में जिस सिम का प्रयोग करते हैं उस सिम को प्रयोग के बाद तोडकर फैंक देते हैं तथा दूसरी घटना में नये सिम का प्रयोग करते हैं। हमारे द्वारा जनपद मेरठ, गोरखपुर व प्रयागराज में इसी प्रकार से सोने के सिक्कों व बिस्किट के आर्डर किये गये थे तथा आर्डर आने पर पार्सल से बिस्किट व सिक्के निकाल लिये तथा आर्डर कैंसिल कर पार्सल वापस कर दिये गये। हमने कुछ सिक्कों व बिस्किट को बेच दिया तथा शेष हमारे पास से बरामद हैं। हमारे पास से बरामद मोबाईल फोन का प्रयोग हम अमेजन से आर्डर करने में करते हैं।

शातिरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को मिला इनाम
इस रैकेट को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, गजेन्द्र सिंह, शुभम चौहान, हिमांशु, कुलदीप,, अभिषेक, नरेश कुमार है, जिन्हे एसएसपी ने 15 हजार की धनराशि इनाम स्वरूप दी है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 7 9 4 1
Total views : 211452

Follow us on