
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के परिषदीय विद्यालयों एवं पीएम श्री विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता मंगलवार को चौधरी चरण सिंह स्पोट्स स्टेडियम में हुई।


प्रतियोगिता को शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य डा. वीरपाल निर्वाल, महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप, सीडीओ कमलकिशोर देशभूषण व बीएसए संदीप कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू कराई। प्रतियोगिता में करीब 800 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता में 100 मीटर बालक रेस में फैजान विजेता बना। 200 मीटर में मौ. अफगान बुढ़ाना, 400 मीटर में लक्षित राणा चरथावल, डिस्कस थ्रो में श्रुवण बुढ़ाना, योगा बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रेतानंगा विजेता रहा। वहीं 100 मीटर बालिका वर्ग में खतौली की गिन्नी, 200 मीटर बालिका वर्ग में बुढ़ाना की खुशबू, 400 मीटर में बघरा की वंशिका बालियान, लंबी कूद में मनीषा बघरा, खो-खो में विकास खंड बघरा, कुश्ती 45 किलो में अर्पण बघरा, उंची कूद में सुहाना बुढ़ाना विजेता रहे। वहीं प्राथमिक विद्यालय स्तर पर कब्ड्डी में बघरा ब्लाक, लंबी कूद में आदित्य शाहपुर, 50 मीटर में अवनी शाहपुर, 200 मीटर में साहिब शाहपुर, 400 मीटर में वंश चौधरी बघरा व कब्बड़ी बालिका वर्ग में खतौली ब्लाक विजेता रहा। बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं को 350 गोल्ड मैडल तथा 350 सिल्वर मैडल व 70 ब्रांज मैडल वितरित किए गए हैं। प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव आदि का सहयोग रहा।











Total views : 207542