Select Language :

Home » स्वास्थ्य » कोहरे का कहर: ओवरलोड गन्ने की खोई से भरा ट्रक कार पर पलटा, एक दंपति बुरी तरह घायल

कोहरे का कहर: ओवरलोड गन्ने की खोई से भरा ट्रक कार पर पलटा, एक दंपति बुरी तरह घायल

नेशनल हाईवे पर हाईवे पर कई किमी तक लगी जाम
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: शनिवार तड़के घने कोहरे के कारण एक ओवरलोड गन्ने की खोई से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद एक स्विफ्ट कार पर जा पलटा। गिरा। इसमें कार सवार एक दंपति बुरी तरह घायल हो गये हैं।

How to Make a News Portal

मुजफ्फरनगर में शनिवार की सुबह एक ओवरलोड गन्ने की खोई से भरा ट्रक जब नेशनल हाईवे पर संधावली बाईपास के पास पहुंचा तो वह घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया। डिवाइडर से टकराते ही वह वहां से गुजर रही एक स्विफ्ट कार पर जाकर पलट गया। इस हादसे में कार में सवार हरियाणा के निवासी एक दंपति बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन बुलाकर कार में फंसे दंपति को जेसीबी मशीन बुलाकर किसी तरह बाहर निकाला और घायल दंपति को गंभीर हालत में मुजफ्फरनगर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दंपति हरियाणा से मुजफ्फरनगर इलाज कराने आए थे।

कई टृक आपस में टकराए
नेशनल हाईवे पर ही कुछ दूर कोहरे के कारण चार अन्य ट्रक भी आपस में भिड़ गए। मसलन कोहरे के कहर में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। हालांकि इन हादसों के कारण हाईवे पर भयंकर रूप से जाम लगने से आवागमन घंटों तक प्रभावित रहा। लगभग दोनों और 10 किलोमीटर का लंबा जाम लगा जिसे पुलिस ने बड़ी मशक्क़त के बाद खुलवाया। मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने बामुश्किल कड़ी मसक्क्त के बाद जाम को खुलवाया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

1 0 1 7 3 0
Total views : 297123

Follow us on