Select Language :

Home » राजनीति » हरियाणा: अजय सिंघल बने नए पुलिस महानिदेशक

हरियाणा: अजय सिंघल बने नए पुलिस महानिदेशक

हरियाणा सरकार ने की आईपीएस अधिकारी की क्षमता आंककर की नियुक्ति
लोकपथ लाइव, चंडीगढ़: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक के रुप में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय सिंघल की नियुक्ति की गई है। हरियाणा की नायब सैनी सरकार ने मूल रूप से जिला रेवाड़ी के रहने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय सिंघल की प्रशासनिक दक्षता, सशक्त नेतृत्व, गहन विश्लेषण क्षमता और निर्णायक कार्यशैली को देखते हुए राज्य को नया डीजीपी दिया है।

How to Make a News Portal

हरियाणा के नए पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल वर्ष 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, जो अपने उत्कृष्ट, निष्ठावान और सराहनीय सेवाकाल के लिए वर्ष 2008 में पुलिस पदक तथा वर्ष 2017 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित हो चुके हैं। । उन्होंने प्रतिष्ठित आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की है। अजय सिंघल ने अपने तीन दशकों से अधिक लंबे, उत्कृष्ट और निष्कलंक सेवाकाल में उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विजिलेंस, रेलवे पुलिस, सीआईडी, स्पेशल ब्रांच, साइबर अपराध तथा आंतरिक सुरक्षा जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

सैनी सरकार को प्रशासनिक दक्षता, अनुशासनप्रिय नेतृत्व, गहन विश्लेषण क्षमता और निर्णायक कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सिंघल की नियुक्ति से प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को नई ऊर्जा, स्पष्ट दिशा और संस्थागत मजबूती मिलने की उम्मीद है। वे एसपी, आईजी, एडीजी तथा डीजी स्तर के पदों पर कार्य कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अधीन डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं, जहाँ आर्थिक अपराधों, तस्करी और संगठित अपराध से जुड़े मामलों में उनके कार्य को विशेष रूप से सराहा गया। विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रेलवे पुलिस, कमांडो विंग, सीआईडी, स्टेट विजिलेंस ब्यूरो), हरियाणा मानवाधिकार आयोग तथा पुलिस मुख्यालय जैसे संवेदनशील विभागों में उनके नेतृत्व प्रभावी, पारदर्शी और परिणामोन्मुख रहा है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 7 3 9 6 4
Total views : 231246

Follow us on