
अंतिम मैच में 15 रनों से मात देकर मिशन वर्ल्ड कप के लिए बढ़ाया कदम
लोकपथ लाइव, तिरुवनंतपुरम: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 5-0 से जीत ली है। पांचवें और अंतिम मैच में मंगलवार भारत ने श्रीलंका को 15 रनों से हरा दिया। भारतीय महिल क्रिकेट टीम ने तीसरी बार 5-0 के अंतर से टी-20 सीरीज जीती, इससे पहले टीम वेस्टइंडीज और बांग्लादेश को भी इसी अंतर से हरा चुकी है।


मंगलवार को केरल के तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गये पांचवें और अंतिम मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर 68 रनों की शानदार पारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर मेकं 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। भारत की और से हरमनप्रीत कौर 43 गेंद पर 9 चौके और 1 छक्का लगाकर 68 रन बनाए। जबकि अरुंधति रेड्डी ने 27 और अमनजोत कौर ने 21 रन बनाए। श्रीलंका की चमारी अटापट्टू, कविषा दिलहारी और रश्मिका सेवांदी ने 2-2 विकेट लिए। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अंत तक संघर्ष करते हुए श्रीलंका 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी। श्रीलंका की और से हसिनी परेरा और इमेशा दुलानी ने 79 रन की पार्टनरशिप की। इमेशा 50 रन बनाकर आउट हुईं, यहां से श्रीलंकाई पारी संभल ही नहीं सकी और टारगेट से दूर रह गई। हसिनी परेरा ने 65 रन बनाए। भारत से श्री चरणी, स्नेह राणा, वैष्णवी शर्मा, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी और अमनजोत कौर ने 1-1 विकेट लिया। एक बैटर रन आउट भी हुईं।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शेफाली वर्मा, जी कमलिनी, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी।
श्रीलंका: चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, इमेशा दुलानी, कविषा दिलहारी, निलाक्षी डी सिल्वा, कौशिनी नुथयांगना, रश्मिका सेवांदी, मालकी मदारा, इनोका रणवीरा, निमाषा मदुशानी।











Total views : 243934