Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर के 42 परिवारों को मिले अपने घर

मुजफ्फरनगर के 42 परिवारों को मिले अपने घर

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण परिसर में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना के अंतर्गत बने भवनों के आवंटन को लेकर लाटरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पात्र लाभार्थियों को विधिवत चाबियाँ सौंपी गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मौजूद रहे।

How to Make a News Portal

प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कुल 197 डूडा पात्र आवेदकों ने आवेदन किया था, जिनमें से तीन आवेदकों ने पहले ही अपने आवेदन वापस ले लिए थे। इसके बाद कुल 194 पात्र आवेदक शेष रहे। इनमें से लॉटरी प्रणाली के माध्यम से 42 भवनों का आवंटन किया गया। योजना में वरिष्ठ नागरिक श्रेणी के लिए दो भवन आरक्षित थे, लेकिन इस श्रेणी में कोई आवेदन प्राप्त न होने के कारण कुल 42 भवनों का ही आवंटन संभव हो सका।
लॉटरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से कराई गई, ताकि सभी पात्र आवेदकों को समान अवसर मिल सके। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों में आवंटन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।


इस अवसर पर शरद शर्मा, श्री मोहन तायल सहित विकास प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने योजना को सरकार की गरीब एवं मध्यम वर्ग को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और लाभार्थियों को नए साल का गिफ्ट मिलने पर बधाई दीं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 7 3 5 6
Total views : 209782

Follow us on