Select Language :

Home » एजुकेशन » कपिल शर्मा बने हरियाणा एसईआईएए के सदस्य

कपिल शर्मा बने हरियाणा एसईआईएए के सदस्य

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।  जनपद के गांव बुढ़ीनाकला निवासी कपिल शर्मा को हरियाणा राज्य स्तरीय पर्यावरण समाघात निर्धारण प्राधिकरण (एसईआईएए) का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा तीन वर्ष के लिए की गई है। उनकी इस उपलब्धि पर जनपद सहित दिल्ली आदि स्थानों से उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाई दी गई है।

How to Make a News Portal

बुढ़ीनाकला निवासी कपिल शर्मा वर्तमान में वर्तमान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) दिल्ली में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने मुजफ्फरनगर के डीएवी कॉलेज से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त करने के बाद आईआईटी दिल्ली से पर्यावरण अभियांत्रिकी में वर्ष 2012 में पीएचडी की उपाधि हासिल की। उन्होंने बताया कि एसईआईएए एक महत्वपूर्ण सरकारी निकाय है, जो पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के तहत राज्य में संचालित होने वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं के पर्यावरणीय प्रभावों का मूल्यांकन करता है तथा पर्यावरणीय नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करता है। पिछले दिनों उन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में रिसर्च के लिए कई देशों में भेजा गया था।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 3 4 0 0
Total views : 195124

Follow us on