
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मां भगवती मंदिर केवलपुरी में जनता दल ( यूनाइटेड) जिला कार्यकारिणी की एक बैठक रविवार को हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ संजय धनगर ने अध्यक्षता की, वहीं संचालन अनुज कुमार ने किया। इस दौरान बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुनः 10वी बार सीएम पद की शपथ ग्रहण करने पर संजय धनगर को कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान संजय धनगर ने बताया बिहार की जीत न्याय के साथ विकास सुशासन सामाजिक न्याय और 20 वर्षों में नीतीश कुमार के द्वारा किए गए कार्य की जीत हैं।
2025 तक 50 हजार सरकारी नौकरी, जिसमें शिक्षा विभाग में टीचर भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिए जाना बड़ा मुद्दा रहा। इसके अलावा गत वर्षों में नीतीश कुमार के कार्यों को बताया गया। इस दौरान राजेंद्र कुमार, राजेश शर्मा , अनुज कुमार, तीरथ सिंह, ओमकुमार धनगर, निखिल, अनिल, संकित, दीपक, वंश आदि लोग उपस्थित रहे।
Post Views: 227













Total views : 210052