Select Language :

Home » एजुकेशन » एमडीएस विद्या मंदिर के स्काउट-गाइड कैंप में विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

एमडीएस विद्या मंदिर के स्काउट-गाइड कैंप में विद्यार्थी हुए पुरस्कृत

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। एमडीएस विद्या मन्दिर इंटर कालेज मंसूरपुर में विद्यार्थियों में अनुशासन एवं सौहार्द की भावना विकसित करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय स्काउट एवं गाइड शिविर का सफल आयोजन हुआ। शिविर में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए देश के जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु नियमों, उद्देश्यों एवं सिद्धांतों की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीईओ खतौली पंकज अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, विद्यालय प्रबंधक संदीप कुमार एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अनिल शास्त्री एवं अर्पित चौधरी द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन स्काउट्स एवं गाइड्स ने अपनी टोलियों के साथ आकर्षक ढंग से टेंट लगाकर उन्हें सजाया तथा भोजन, प्राथमिक उपचार, चूल्हा आदि की व्यवस्था की। प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को रस्सी गांठ, कैंप फायर, खोज के संकेत, समाजसेवा, देशसेवा, पेट्रोलिंग सिस्टम, दिशाओं का ज्ञान, तंबू निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा, स्ट्रेचर बनाना, आग से बचाव के उपाय आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

बीईओ पंकज अग्रवाल ने बच्चों की प्रतिभा देख कहा कि स्काउट एवं गाइड अनुशासित रहकर किसी भी परिस्थिति में दूसरों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता है। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शिविर को सफल बनाने में अंकित खेरवाल, आदित्य बालियान सहित सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन विक्रांत कुमार द्वारा किया गया।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 8 4 8 0
Total views : 393368

Follow us on