
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर स्थित पी.आर.पब्लिक प स्कूल में प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस (बाल दिवस )के अवसर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से बच्चो का उत्साहवर्धन किया गया। स्कूल प्रधानाचार्य अनघ सिंघल ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में जानकारी दी।


बच्चों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतरने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसमें 100 मीटर दौड़, रिंग रेस, रिले रेस, हर्डल रेस ,लेमन स्पून रेस आदि खेल शामिल रहे। कक्षा नर्सरी एलकेजी यूकेजी से पेयर रेस और रिंग रेस में वान्या अंश, इकरा, अब्दुल, सलमान, अदनान, अब्दुल, अक्षांश, आसिफ, अजहर, समद, इशिका, गर्व ,कक्षा 1 और 2 से समर, आरव चौहान, उत्तम, दिव्यांश, मोहम्मद हसन, राज, आर्षपाल, अब्दुल, जिया, काव्या, पंक्ति, यस, यसवर्धन, ओवी, कक्षा 3 से 5 तक उमेर, मुकुल, रेहान, मेहविश, परी, अमरीन, तेजस्वी, अभिनव, आतिफ, विधि, श्रव्य, कृतिका,अगम, आदिल, आरव, विनायक, अनमोल, अनस, दिव्यांशु कक्षा 6 से 8 तक मधुर, विराट, तनिष्क, आमिर, आरव, देवांश, शौर्य, आयुष, प्रिंस, वंशिका धीमान, जिया, इशिता, आरती, अपर्णा, वैष्णवी, ईशा, , इरम तथा पी आर पब्लिक स्कूल गांधी कॉलोनी से कक्षा 7 और 8 के छात्र- छात्राओं में परिधि, साक्षी, गर्व, शशांक, कार्तिक, ऋतिक, आशीष, राजपाल, गुरुवंश आदि विजयी रहे। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंघल द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के सफल संचालन में दिव्या शर्मा, प्रज्ञा सिंधी,प्रवीण कुमार, शंकर शर्मा, चांदनी, चेतना , शिखा ठाकुर ,दीपक मलिक, अनुपम सैनी आदि का सहयोग रहा।













Total views : 115556