Select Language :

Home » अंतर्राष्ट्रीय » अमेरिका व जॉर्जिया में पकड़े गये हरियाणा के दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टर

अमेरिका व जॉर्जिया में पकड़े गये हरियाणा के दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टर

हरियाणा और पंजाब में कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं दोनों अपराधियों के तार
LP Live, New Delhi: हरियाणा पुलिस और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने विदेशों में शरण लेने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए गये अभियान के तहत अमेरिका व जॉर्जिया दो मोस्ट वांटेड अपराधी भानु राणा और वेंकटेश गर्ग को हिरासत में लिया गया है। दोनों गैंगस्टर हरियाणा और पंजाब में कई संगीन आपराधिक मामलों में वांछित थे और इनमें भानु राणा के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े पाए गये हैं।

How to Make a News Portal

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और हरियाणा पुलिस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर यह बड़ी सफलता मानी जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विदेशों में छिपे अपराधियों के खिलाफ एक बड़ा विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी अभियान में जॉर्जिया से भारत के मोस्ट वांटेड अपराधी वेंकटेश गर्ग और अमेरिका से भानु राणा को हिरासत में लिया गया। दोनों गैंगस्टर अपराधी हरियाणा और पंजाब में अनेक संगीन आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे थे। कुख्यात गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के गैंग से जुड़े वेंकटेश गर्ग लंबे समय से विदेश भागकर वहीं से अपना आपराधिक नेटवर्क चलाता आ रहा था। जबकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर भानु राणा अमरिका में छिपा हुआ था, जिसे अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। दोनों अपराधियों को डिपोर्ट करके भारत भेजा जाएगा।

चार्जशीट दाखिल
कुख्यात गैंगस्टर भानु राणा का नेटवर्क हरियाणा, पंजाब और दिल्ली तक फैला हुआ है। पंजाब में हुए एक ग्रेनेड हमले की जांच में उसका नाम सामने आया था। जांच एजेंसियों के अनुसार अमेरिका में बैठे उसके कुछ संपर्क भी इस नेटवर्क से जुड़े थे। पुलिस पहले ही भानु राणा के कई साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है और उसके खिलाफ कई मामलों में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 3 3 3 9 2
Total views : 384616

Follow us on