Select Language :

Home » व्यापार » मंडी सचिव से मिले व्यापार संघ पदाधिकारी

मंडी सचिव से मिले व्यापार संघ पदाधिकारी

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी व्यापार संघ के पदाधिकारी गुरुवार को मंडी समिति सचिव विरेन्द्र कुमार चंदेल से मिले और मंडी में व्यापारियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा की।

How to Make a News Portal

संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा एवं महामंत्री मनीष चौधरी ने बैठक के दौरान बताया कि इन दिनों गुड़ की आवक में कमी देखी जा रही है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने गुड़ माफियाओं पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए मंडी प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपील की।

इसके अलावा व्यापार संघ ने मंडी स्थल पर स्ट्रीट लाइट लगाने, कुछ व्यापारियों की दुकानों पर पक्के फड़ों के निर्माण और पिछली प्रस्तावित योजना में छूटे सड़क के टुकड़ों को जल्द पूरा कराने की मांग भी रखी।

मंडी समिति सचिव विरेन्द्र कुमार चंदेल ने व्यापारियों की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि मंडी में आवश्यक सुविधाओं के विकास कार्य शीघ्र कराए जाएंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि गुड़ माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 3 3 3
Total views : 344372

Follow us on