Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » स्वास्थ्य केंद्र था दूर, एंबुलेंस में ही कराई महिला की डिलीवरी

स्वास्थ्य केंद्र था दूर, एंबुलेंस में ही कराई महिला की डिलीवरी

एंबुलेंस में डिलीवरी
LP Live, Muzaffarnagar:  सरकारी 108 एम्बुलेंस सेवा न सिर्फ समय पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने का काम कर रही है, बल्कि आपात स्थिति में जीवनदायिनी भी साबित होती है। रविवार सुबह जिला मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में ऐसी ही एक मिसाल देखने को मिली, जब एक गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस में ही सफलतापूर्वक कराया गया।

मोरना के रहमतपुर सिकंदरपुर से महिला को लेकर चली थी एंबुलेंस

108 एंबुलेस सेवा के नोडल अधिकारी राजेश रंजन ने बताया कि रहमतपुर सिकंदरपुर गांव निवासी सलोनी (21) पत्नी रोहित को सुबह करीब साढे सात बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजनों ने तत्काल आशा कार्यकर्ता की मदद से 108 एम्बुलेंस सेवा को बुलाया। ईएमटी दिलशाद और पायलट अंकुल महिला को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा अत्यधिक बढ़ गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ईएमटी दिलशाद ने सूझबूझ दिखाते हुए एम्बुलेंस को सड़क किनारे रुकवाया। फिर डिलीवरी किट की मदद से एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। कुछ ही देर में नवजात की किलकारी गूंज उठी।

जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य, सीएचसी पर कराया भर्ती

एंबुलेंस के नोडल राजेश रंजन ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को मोरना सीएचसी पर भर्ती कराया गया है, जहां उनकी चिकित्सकों ने जांच की है। सिंकदपुर से मोरना सीएचसी की दूरी 12 किलोमीटर थी, जिसके चलते एंबुलेंस में ही डिलीवरी करानी पड़ी।

देखे वीडियो, एक बाइक पर पांच युवक सवार।

 

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 2 4 2 9 2
Total views : 363946

Follow us on