
LP Live, Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली में जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ। (I Love Mohamad) आई लव मुहम्मद पोस्टर विवाद को लेकर जुमे की नमाज के बाद लोगों को जुटने का आह्वान किया गया था। आईएमसी नेता मौलाना तौकीर रजा की ओर से ऐलान किए जाने के बाद भारी संख्या में मस्जिदों पर लोग जुट गए, जिसके बाद लोगों का जुलूस निकला। पुलिस-प्रशासन की ओर से लोगों को किसी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति की जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद भी तीन-चार स्थानों पर जुटी भीड़ ने हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच बड़ी संख्या में लोग स्थानीय इस्लामिया कालेज मैदान में पहुंच गए। पुलिस भीड़ को लगातार समझाने में लगी थी। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने अचानक पथराव और फायरिंग कर दिया। इसमें 10 पुलिस कर्मी घायल हो गए। घटना के बाद डीआईजी का बयान सामने आया है।

DIG बाले, सुनियोजित साजिश थी हिंसा


बरेली रेंज के डीआईजी अजय साहनी ने हिंसा को नियंत्रित किए जाने के बाद मीडिया से बातचीत में साफ किया कि पूरी घटना सुनियोजित साजिश का हिस्सा लग रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस विवाद को भड़काने वाले सभी तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। मौलाना तौकीर रजा के इस प्रकार की भीड़ जुटाने के आह्वान मामले पर डीआईजी ने सख्त लहजे में कहा कि जिन लोगों ने साजिश रची, इस प्रकार के प्रदर्शन का आह्वान किया और घटना को अंजाम दिया, कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।
Post Views: 152












Total views : 87252